उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में किशोरी के साथ दुष्कर्म करके दरिंदो ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। कुछ समय बाद जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले कि जाँच शुरू की।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के इस्लाइलपुर- पचपुलिया के पास एक लड़की के साथ दुष्कर्म करके लाश कों झाडियों में फेंक दिया गया। किशोरी की आयु लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है।
किशोरी के हाथ में महेंदी व शरीर पर हल्दी की उबटन लगी थी। महेंदी से उसके बाँए हाथ में नाम लिखा था। किशोरी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है जैसे किशोरी की शादी होना वाली थी।
किशोरी की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों में धारदार औजार से हमला भी किया गया था।
शहर के एसपी ने कहा कि हत्या तो स्पष्ट दिख रही है लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।