Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

एक्टर सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुई बहन श्र्वेता सिंह कीर्ति

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह

पलक जैन। बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत का परिवार उन्हें अभी तक भूल नही पा रहा है। यही वजह है जो अभिनेता की बहन श्र्वेता सिंह कीर्ति उन्हें अक्सर याद करती रहती है। श्र्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर भाई सुशांत सिंह को याद करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लगातार शेयर कर इमोशनल पोस्ट भी लिखती रहती हैं।


वहीं श्र्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसके जरिए वह अपने दिवंगत भाई को याद करती रहती हैं। उन्होने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई की फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए खास पोस्ट लिखा है।


श्र्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपुत की जो तस्वीर शेयर की है। उसमें दिवंगत अभिनेता व्हाइट टी-शर्ट पहने और आखों पर ब्लैक गॉगल लगाए नजर आ रहे है। साथ ही सुशांत सिंह राजपुत ने ब्लैक कलर की कैप भी पहनी है। जिसमें वह काफी स्मार्ट दिख रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्र्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपुत के लिए लिखा है, जो संभव था और संभावित है, के बीच वह है जहां हम पहली बार मिले थे।


सोशल मिडिया पर सुशांत सिंह राजपुत की तस्वीर और श्र्वेता सिंह कीर्ति का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर सुशांत सिंह राजपुत को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपुत का शव बीते साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर मे मिला था। शुरूआत में उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया।


शुरूआत में सुशांत सिंह राजपुत मौत केस की जांच मुंबई और पटना पुलिस ने की थी, लेकिन कुछ समय बाद यह मामला सीबीआई के पास चला गया। अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे मे सुशांत सिंह राजपुत के फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए आवाज उठाते रहते हैं।

Exit mobile version