IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

लगातार दूसरी बार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र भाटी

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने यूपी के कई जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए गौतमबुद्धनगर से भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व ने जिला गौतमबुद्धनगर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी जितेंद्र भाटी को सौंपी है। उन्होंने बताया कि लगातार दूसरी बार विजय भाटी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जितेंद्र भाटी ने अपने पिछले कार्यकाल में जनता के हित में कई कार्य किए जिसके एवज में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी सौंप दी है।

Exit mobile version