टाइगर श्राफ कैसे रखते हैं बॉडी को मेंटेन

फिल्म जगत के युवा एक्टर टाइगर श्राप ने डांस, स्टंट और बॉडी फिटनेस से अपनी पहचान देश ही नहीं बल्कि दुनिया में बनाई है। टाइगर खान-पान के साथ दिनचर्या का भी प्लान रखते हैं। वे सुबह के नाश्ते में 8 अंडे स्नैक्स, ड्राय फ्रूट्स और लंच में ब्राउन राइस, चिकन फिश के साथ अधिकांश उबली सब्जी का सेवन करते हैं। साथ ही जिम के बाद प्रोटीन लेते हैं। डिनर में फिश, हरी मौसमी सब्जी और ब्रोकली का सेवन करते हैं। बता दें कि उनके डेली प्लान में सोमवार को पुलअप्स 4 से 8 रेप्स के 12 सेट्स के साथ 80-85 किलो से पुल डाउन करते हैं। मंगलवार को फ्लैट बैंच, डंबल प्रेस, चेस्ट प्लाई वहीं बुधवार को 190 किलो वजन के साथ स्क्वाट्स के 4 सेट्स और 90 किलो वजन के साथ हैमस्ट्रिंग्स के 4 सेट्स करते हैं। गुरूवार को बेयरवाल कर्ल्स, डंबल कर्ल्स, रिवर्स कर्ल्स, क्लोज कर्ल्स, क्लोज ग्रिप बेयरवेल्स, प्रेस डाउन और स्कल क्रैशर्स को शामिल करते हैं। शुक्रवार को नी एंड शोल्डर प्रेस व पुशअप्स करते हैं। शनिवार को डेड लिफ्ट्स नील एंड प्रेस, पुशअप्स और रविवार को क्रंचेस, हैंगिंग, रिवर क्रंचेस, स्टेडिंग और सीट काल्फ करते हैं। बताते चलें कि टाइगर ने आमिर खान जैसे कई दिग्गज एक्टरों को ट्रेनिंग भी दी है। जानकारी के मुताबिक वे हमेशा नशे से दूर रहते है।