अभिनेता मुकुल देव का निधन, फैंस में दौड़ी शोक की लहर

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) बॉलीवुड की दुनिया से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। इस खबर से लोगों में शोक व्याप्त हो गया है। 54 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। उनकी मौत कैसे हुई अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। उनके अचानक इस तरह से दुनिया को अलविदा होने पर  उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया है। मुकुल ने 23 मई की रात को अंतिम सांस ली। वजूद, सन ऑफ सरदार, यमला पगला दीवाना जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम कर लोगों का ध्यान खीचा। वह फिल्म स्टार राहुल देव के भाई है। मुकुल देव आखिरी बार दिव्या दत्ता के साथ अंत द एंड मूवी में नजर आए थे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे