IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बीजेपी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दादरी में पार्टी के सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूल माला पार्टी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है देवतुल्य कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद के बल पर डबल इंजन की सरकार चल रही है। वहीं इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी 2027 चुनाव में और बड़ी जीत गौतमबुधनगर से हो उसके लिये हम मिलकर काम करेंगे

इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी नगरपालिका अध्यक्ष  गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष  विजय भाटी, सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, सेवानन्द शर्मा, सतेंद्र नागर, पवन नागर,  सतेन्द्र अवाना, कर्मवीर आर्य  वीरेन्द्र भाटी, वेद प्रकाश गुप्ता, जगभूषण गर्ग, जतन गर्ग, राजीव सिंघल, संजय भाटी, राज नागर,  अरुण प्रधान, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, जितेंद्र भाटी,  रवि जिन्दल, विमल पुंडीर, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान, महेंद्र नागर, राजेश गोयल, कपिल गुर्जर, अमन कौशिक, संगीता तिवारी, अनीता सिसोदिया, इंदर नागर, इंद्रजीत टाइगर, आदि सभी सक्रिय सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Exit mobile version