Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर करेगा लैंडिंग

लवी फंसवाल। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की तरफ उड़ान भरी। इसको आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश भवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ, यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। चंद्रायान -3 को भेजने के लिए LVM-3 लांचर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव के पास लेंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होती है तो, भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं फ्रांस दौरे पर गए हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी, और कहा, आज का दिन भारत के लिए सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा।

चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि “यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है, जो बनने वाले इतिहास का हिस्सा थे। भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद और श्रीहरिकोटा के द्वार खोलकर और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को सक्षम करके इसे संभव बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद।

वहीं, इसरो वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफलतापूर्वक अलग होने की घोषणा की। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

Exit mobile version