Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

1975 का आपातकाल देश की राजनीति में काला अध्यायः सुभाष यदुवंशी

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोल चक्कर पर भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुःखद  काला अध्याय 25 जून 1975 को आपातकाल पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एवं आपातकाल स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ने किया। इस दौरान सुभाष यदुवंशी ने आपातकाल संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 का एक काला अध्याय भारतीय राजनीति में ऐसा आया जिसमे उन दिनों की कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी की सरकार ने उस समय के सभी बुद्धिजीवी हूँ राष्ट्रवादी नेताओं को जेल में डाल दिया गया ना कोई कैबिनेट बैठक अगले दिन राष्ट्रपति को बुलाकर इमरजेंसी लगा कर आपातकाल लगाने का कार्य कांग्रेस इंदिरा सरकार ने किया।  इंदिरा सरकार में लोगों की गाँवों के गाँवों में ज़बरदस्ती नसबंदी करा कर जनता का शोषण किया गया। कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाती है भाजपा संविधान बदल देगी कांग्रेस ने अबतक 75 वार संविधान में बदलाव किये संविधान का दुरुपयोग कर 90 वार सरकारें गिराने का कार्य कांग्रेस ने किया मोदी जी ने कभी भी नहीं कहा हम संविधान बदलेंगे मोदी जी ने कहा है मेरे होते हुए संविधान पर कभी कोई आँच नहीं  आयेगी आपातकाल संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल का असर देश की अर्थव्यवस्था  के साथ देश के आम जनमानस पर व्यापक रूप से पड़ा ज़िला  अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि कांग्रेस नीत इंदिरा गांधी की सरकार में आपातकाल के दिन आज भी याद है बड़े बुजुर्ग बताते हैं पुलिस के पहरों में विपक्ष के लोगों और आम जनमानस पर अत्याचार किये गये आयेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक सेवानंद शर्मा दादरी नगरपालिका अध्यक्ष  गीता पंडित ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज योगेश चौधरी मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष पवन रावल पवन नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य आपातकाल सेनानी जन संघ वेद प्रकाश गुप्ता नेमचंद अटल मनीराम गुप्ता ज़िला मंत्री गुरुदेव भाटी सत्यपाल शर्मा सचिन शर्मा अमित शर्मा विकाश चौधरी इन्द्र नागर कपिल गुर्जर विजय रावल मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा मनोज भाटी राजीव सिंघल सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी सतीश गुलिया अजीत मुखिया जितेन्द्र भाटी विमल पुंडीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आपातकाल संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Exit mobile version