निधि वर्मा। सहजन को आमतौर पर पोषण का खजाना माना जाता है। भारतीय आयुर्वेद में सहजन को औषधीय तत्वों से भरपूर बताया गया है। इसीलिए सहजन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं सहजन की पत्तियां भी कुछ कम गुणकारी नहीं है। सहजन का फल शरीर के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। वहीं सहजन की पत्तियों से बना फेस मास्क त्वचा पर काफी असरदार है। सहजन को अलग-अलग राज्यों में कई नाम से जाना जाता है, जैसे मुनगा, मोरिंगा और सेंजन के नाम से भी जाना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार संतरे और नींबू की अपेक्षा सहजन की पत्तियों में सात गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है।
सहजन का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की पत्तियों को तोड़कर सुखा लें। फिर इसे पीस कर पाउडर बना लें अब 2-3 चम्मच सहजन की पत्तियों के पाउडर में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाए। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें कच्चा दूध या गुलाब जल एड करके चेहरे पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद ताजे पानी से चेहरे को साफ कर लें। सहजन का फेस मास्क लगाने से उम्र बढ़ने के लक्षण झुर्रियों, फाइन लाइन्स के साथ-साथ दाग-धब्बों से भी त्वचा को निजात दिलाई जा सकती है।
सहजन का मास्क ही नहीं, सहजन का तेल लगाने से होंठों के डेड स्किन सेल्स को रिमूव करके होंठों को भी कोमल और मुलायम रखा जा सकता है।
सहजन का फेस मास्क लगाने से चेहरे के तमाम दाग-धब्बे, झुर्रियां और झाइंया गायब हो जाती है। ऐसे में नियमित रूप से सहजन का फेस मास्क लगाने से आप प्राब्लम फ्री ग्लोइंग स्किन भी पा सकते हैं।
सहजन की पत्तियों के पाउडर का सेवन करना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस पाउडर का सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ कम होने लगते हैं और आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है।