Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

यूएन में बोला भारत, कहा रूस-यूक्रेन युद्ध से हैं चिंतित

यूएन में बोला भारत, कहा रूस-यूक्रेन युद्ध से हैं चिंतित

यूएन में बोला भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूक्रेन की स्थिति को लेकर यूएन में चिंता जताई। भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत यूक्रेन की स्थिति और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने को लेकर चिंतित है। भारत ने लगातार शत्रुता को समाप्त करने और बातचीत पर लौटने का आह्वान किया है। हम तनाव कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
यूरोप तक ही सीमित नहीं है रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव केवल यूरोप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक दक्षिण में गंभीर आर्थिक परिणामों का सामना करना पड़ रहा है। हम महामारी के कारण गंभीर तनाव के बाद युद्ध से ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर बढ़ती चिंता देख रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र में बोलीं रुचिरा कंबोज
साथ ही रुचिरा कंबोज ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र ने जिस काला सागर अनाज और उर्वरक पैकेज सौदे को मंजूरी दी है। उसे सभी पक्षों द्वारा सभी पहलुओं में ईमानदारी से लागू किया जाएगा।
भारत ने मतदान से बनाई थी दूरी
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र आमसभा में सोमवार को यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बनाने वाला प्रस्ताव पेश किया गया था। कुल 94 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 14 ने इसके खिलाफ मतदान किया। वहीं, भारत सहित 73 देशों ने भाग नहीं लिया था।

Exit mobile version