Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गांव चलो अभियान के तहत दादरी में जिला बीजेपी नेताओं की बैठक

Rajtilak Sharma (ग्रेटर नोएडा) जिला गौतमबुधनगर के 11  मण्डलों पर भाजपा की गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। गांव चलो अभियान के तहत दादरी में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी में संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 4 फ़रवरी से 11 तक गांव –गांव जाएंगे। इस दौरान गांव में एक दिन रुकने का भी प्रोग्राम होगा जिसमें वहां की बूथ टोली और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से सम्पर्क कर घर- घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ गांव चलो अभियान की कार्यशाला सूरजपुर के आर्य समाज मंदिर मे सम्पन हुई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने लोगों का रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव आ गया है हमको चुनाव त्यारीं के संगठन के कार्यों में लगकर गाँव के हर घर तक जाना है पार्टी सरकार की उपलब्धि के विषय में बताना है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने की साथ ही बैठक का संचालन महामंत्री सुनील सोनिक ने किया। इस दौरान मंडल के प्रभारी हरेंद्र नागर,धर्मेंद्र कोरी, सतपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य और वरिष्ठ नेता मूलचंद प्रधान लक्ष्मण सिंघल, राजेश शर्मा, रावल और सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version