रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताबादी जयंती पर दादरी ब्लॉक पर शुक्रवार को  महिला सशक्तिकरण  कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर व  मुख्य वक्ता प्रीति सिंह जी रही ।इस दौरान मुख्य अतिथि तेजपाल नागर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन बड़ी विषम परिस्थितियों में में होते हुए भी उन्होंने अपने राज्य के विकास के साथ भारतीय संस्कृति के कार्य किये ।मुख्य वक्ता प्रीति सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  भारत के इतिहास में रानी अहिल्या बाई होलकर का जीवन गौरव से जुड़ा हुआ है उन्होंने अपने व्यक्तिगत  दुखों की परवाह न करके जनता के सुख के लिए कार्य किया। वहीं कार्यक्रम संयोजक बिजेंदर प्रमुख ने कहा कि समाज को रानी अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये । इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगरअध्यक्ष  राजीव सिंघल, मंडल अध्यक्ष दादरी देहात संजय भाटी, मंडल अध्यक्ष दादरी देहात प्रीति चौधरी, अभिषेक, कौशिक, कपिल प्रधान, गुरुदेव भाटी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।  

About Post Author

आप चूक गए होंगे