मानशी पवार। हिंदू धर्म में मोर के पंख का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण अपने मुकुट में हर पल मोरपंख लगा कर रखते हैं क्योंकि मोरपंख उनको अतिप्रिय है। और कहा जाता है भगवान कार्तिकेय और इंद्रदेव को भी मोर पंख प्रिय है। कई शास्त्रो में घर में मोर पंख रखने के फायदे के बारे में बताया गया है। कई लोग यह भी मानते है कि घर में मोर पंख रखने से दोष मुक्त और धन में बढ़ोत्तरी होती है। तो जानते हैं मोर पंख से संबंधित कुछ जानकारी
घर कि इस दिशा में रख दे मोरपंख…
अगर आपके घर में किसी की कुंडली में राहु दोष है तो अपको करना क्या है पूर्व दिशा में मोरपंख रख दे यह शुभ माना गया है।
अगर आपके घर में आर्थिक परेशानी ज्यादा है तो इसको ठीक करने के लिए मोर पंख को दक्षिण की तरफ तिजोरी में खड़ा करके अंदर की और रख दें।
अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो उसके स्टडी टेबल के पास कुछ मोरपंख लगा दे और इससे उसको पढ़ाई में लाभ मिलेगा क्योंकि यह ज्ञान की देवी माता सरस्वती से संबंधित है।
अगर आपके घर में आए दिन क्लेश रहता है तो आपको करना क्या है अपने घर के हॉल में पूर्व स्थित दीवार पर मोर पंख लगा दे ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति आयेगी।
ऐसा कहा गया है कि भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। इस कारण से भी मोर पंख को शुभ माना गया है। निगेटिव एनर्जी घर से बाहर रखने के लिए मोरपंख को घर में रखें।
मोरपंख से वास्तु दोष होता है दूर
अगर आप भी चाहते हो वास्तु दोष को दूर करना तो सोमवार के दिन 8 छोटे मोरपंख लेकर उन्हें साथ में नीचे से बांध दें। उसके बाद “ऊँ नम: शिवाय” का जाप करते हुए इन्हें घर के उत्तर दिशा में किसी कोने में लगा दें। और आप यह भी देख ले की बाहर का कोई भी व्यक्ति यदि घर में आए तो उसका ध्यान जरूर पड़े।
हिंदू धर्म में है मोर पंख का विशेष महत्व, घर की दरिद्रता होती है दूर

मोर पंख