शादी के बाद गूगल पर नई नवेली दुल्हन सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं

शादी

शादी

निधि वर्मा। गूगल सर्च इंजन आज के ज़माने में हम सभी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। यह कहना भी ग़लत नहीं होगा कि गूगल के बिना अब हमारी जिंदगी अधूरी है। गूगल ने न सिर्फ हमारी ज़िंदगी को आसान बनाया है, बल्कि यह जानकारी का ऐसा पिटारा है, जो आपकी कई समस्याओं और सवालों को हल करने का काम भी करता है। हम सभी आए दिन गूगल पर अपनी नीजी ज़िंदगी से जुड़ी परेशानियों या फिर सवालों के जवाब मांगते हैं और गूगल भी आपको कभी निराश नहीं करता है।
हाल ही में एक रिसर्च गूगल सर्च को लेकर की गई। खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं को लेकर, जिसके परिणाम आपको हैरान कर सकते हैं। शादी के बाद महिलाएं गूगल पर किस तरह के चीज़ों को सर्च करती हैं, यह जानकर विशेषतौर पर पुरुषों को हैरानी हो सकती है।


शादी के बाद लड़कियां चाहती हैं, कि वो अपने पति को किस तरह खुश रखें और उनके पति हमेशा उनसे आकर्षित रहें। अध्ययनों से पता चलता है कि विवाहित लड़कियां अपने पति के लिए आकर्षक दिखने के लिए गूगल पर काफी सर्च करती हैं।
हर शादीशुदा लड़की यह जानना चाहती है कि उसके पति को किस तरह की चीज़ों में दिलचस्पी रखता है। हालांकि, पति भी यही सर्च करते हैं कि उनकी पत्नी को क्या चीज़ें परेशान कर सकती हैं और उनको कैसे खुश रखा जा सकता है।
शादी के बाद यह बात भी लड़कियों के दिमाग में रहती है कि पति का दिल कैसे जीता जा सकता है। ऐसा क्या करना चाहिए जिसे पति आपके करीब रहें।


यह तो साफ है कि ज़्यादातर शादीशुदा लड़कियां यही ढूंढ़ती हैं कि इन-लॉज़ को किस तरह से इम्प्रेस किया जा सकता है ताकि वे उनसे खुश रहें। परिवार वालों के लिए स्वादिष्ट खाना बनाने से लेकर कई तरह उनकी ज़रूरतों का ख्याल रखने से वे खुश रहते हैं।


शादी के बाद घर की ज़िम्मेदारी कैसे सम्भालनी चाहिए। शोध से पता चलता है कि लोग गूगल पर आए दिन यही सर्च करते हैं कि परिवार की ज़िम्मेदारी किस तरह संभाली जा सकती है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे